सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Consumers are getting domestic gas cylinders on the third day of booking.

Chamba News: उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीसरे दिन मिल रहा घरेलू गैस सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Consumers are getting domestic gas cylinders on the third day of booking.
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से राहत, व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से बढ़ीं दिक्कतें
Trending Videos

सिलिंडर न मिलने से ढाबा मालिक, होटल व्यवसायी और रेस्टोरेंट मालिक हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। सरोल समेत आसपास के दायरे में आने वाले भारत गैस के उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीसरे दिन घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर के लिए अधिक माथापच्ची नहीं करनी पड़ रही है।
वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कई दिनों से बंद होने के कारण ढाबा मालिकों, होटल व्यावसायिओं, रेस्टोरेंट मालिकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। आने वाले समय में कब व्यावसायिक सिलिंडर मिलेंगे, इस बारे में कहीं से कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र चंबा, चुराह, भरमौर, डलहौजी के अधीन आने वाले परिक्षेत्र में भारत गैस सिलिंडरों की आपूर्ति भारत गैस एजेंसी प्रबंधन की ओर से सुनिश्चित की गई है। इन विस क्षेत्रों के तहत सरोल, साहो, सिल्लाघ्राट, भरमौर, तीसा, पुखरी, सिढकुंड, शक्तिदेहरा, कोटी, ब्रंगाल, भंजराडू, भलेई, राख, धरवाला, भरमौर, होली में करीब 28 हजार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर मुहैया करवाने में एजेंसी सेवारत है। बावजूद इसके व्यवसायिक सिलिंडर ही वर्तमान में चिंता का सबब बने हुए है।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं में कवि जरियाल, भव्य महाजन, सुरेखा देवी, प्रकाश चंद, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सुभाष कुमार और साहिल बेदी ने बताया कि वे भारत गैस एजेंसी के तहत ही घरेलू सिलिंडर लेते हैं। बुकिंग के तीसरे दिन आसानी से उन्हें सिलिंडर मुहैया हो रहे हैं। हालांकि, शुरू में सिलिंडर न मिलने को लेकर चलने वाली भ्रांतियों ने उनकी चिंताएं बढ़ाने का काम किया लेकिन एजेंसी प्रबंधन और मैनेजर ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी कि सिलिंडरों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हैं। महज लोग भ्रमित हो रहे हैं। बहरहाल, क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों को लेकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत सामने नहीं आई है।
--
भारत गैस के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हैं। बुकिंग करने पर उपभोक्ताओं को एक मेसेज के जरिए बुकिंग कोड मिल रहा है। इसे दिखाने पर तीसरे दिन उपभोक्ताओं को घरेलू सिलिंडर मुहैया करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed