{"_id":"6a1ed08f74807bb53b0edb68","slug":"counseling-for-recruitment-of-physical-teachers-from-today-chamba-news-c-88-1-cmb1003-185373-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) के पदों को बैच के आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में तीन जून से शुरू होगी। विभाग की ओर से इसके बारे में जरूरी गाइडलाइन और दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं। पहले दिन रोजगार कार्यालय चंबा, भरमौर और तीसा से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 355 पद बैचवाइज भरे जा रहे हैं। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाला अभ्यर्थी ही बारह जिलों में भर्ती के लिए पात्र हैं। विभाग की ओर से कॉल लेटर भी जारी कर दिए गए हैं। चार जून को रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी, डलहौजी, पांगी और सुंड़ला के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि काउंसलिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।