सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crime Summary... Person injured by stone blow on head

Chamba News: अपराध संक्षेप... सिर पर पत्थर के वार से व्यक्ति घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Crime Summary... Person injured by stone blow on head
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। भजोत्रा पंचायत के तहत गांव रनहोटी में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार महंतु (56) का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने पत्थर से महंतु के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को थाने तलब किया है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed