फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of patients surges at Chamba Medical College.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में उमड़ी मरीजों की भीड़

Wed, 05 Aug 2026 04:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients surges at Chamba Medical College.
सुबह से लेकर शाम तक लगी रहीं मरीजों की लाइनें
विज्ञापन

800 से 1200 तक पहुंच गई ओपीडी, करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की कतारें लगी रहीं। मेडिसिन, हड्डी और बाल रोग ओपीडी के बाहर सबसे ज्यादा मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे। रविवार और सोमवार को छुट्टी थी। इसके चलते मंगलवार को जैसे ही ओपीडी खुली तो वहां पर मरीजों की भीड़ नजर आई। रोजाना जहां 800 की ओपीडी रहती है जो मंगलवार को 1200 तक पहुंच गई।


सुबह से लेकर शाम तक मरीज ओपीडी के बाहर धक्का-मुक्की करते रहे। कई मरीज अपनी बारी का इंतजार करते-करते जमीन पर बैठ गए। फिलहाल, शाम चार बजे डॉक्टरों ने सभी मरीजों की जांच करने के बाद ओपीडी बंद की। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद मरीज काफी संख्या में इलाज के लिए पहुंचे थे। किसी भी मरीज को बिना जांच करवाए नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed