{"_id":"6a6591898a416125b609b56c","slug":"dalhousie-two-punjab-men-arrested-with-14-gram-chitta-chamba-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Crime: डलहौजी में पंजाब के दो युवक 14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, गंडियार नाला के पास कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Crime: डलहौजी में पंजाब के दो युवक 14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, गंडियार नाला के पास कार्रवाई
Sun, 26 Jul 2026 10:18 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:18 AM IST
सार
चंबा जिले के डलहौजी में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत गंडियार नाला के पास पंजाब के दो युवकों को 14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एसआईयू की टीम ने संदेह के आधार पर दोनों के बैग की तलाशी ली, जिसमें हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने गंडियार नाला के पास कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को 14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, निवासी गांव कोट मुगल, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर तथा 34 वर्षीय हरदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर-7, फतेहगढ़ चूड़ियां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
संदेह के आधार पर ली गई तलाशी
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि एसआईयू की टीम शनिवार शाम नियमित गश्त पर थी। शाम करीब 6:35 बजे गंडियार नाला के पास संदेह के आधार पर दोनों युवकों के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
बरामदगी के बाद पुलिस थाना डलहौजी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।