{"_id":"6a6598f1644eea8c6a02fedc","slug":"video-minjar-mela-2026-inaugurated-by-governor-kavinder-gupta-chamba-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Minjar Mela 2026: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ, चंबा में शुरू हुआ आस्था और संस्कृति का महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Minjar Mela 2026: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ, चंबा में शुरू हुआ आस्था और संस्कृति का महापर्व
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:16 AM IST
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला-2026 का रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक विधि-विधान के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पारंपरिक शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान लक्ष्मीनारायण और भगवान रघुनाथ मंदिर में मिंजर अर्पित की तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी फसल की कामना की। इसके बाद ऐतिहासिक चौगान मैदान में ध्वजारोहण कर आठ दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
मेले की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय चंबा से निकली पारंपरिक शोभायात्रा के साथ हुई। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया।
शोभायात्रा में एसडीएम चिराग शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी, उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्य, कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, सभी पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
राज्यपाल ने पहले ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर और उसके बाद भगवान रघुनाथ मंदिर में पारंपरिक मिंजर अर्पित की। यह परंपरा अच्छी फसल, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा चौगान मैदान पहुंची, जहां ध्वजारोहण के साथ मेले का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
दो अगस्त तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेलकूद प्रतियोगिताएं, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक मेले में भाग लेने चंबा पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।