सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness Lifts in Dehgran Panchayat Villages After a Month

Chamba News: देहग्रां पंचायत के गांवों में एक माह बाद छंटा अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Darkness Lifts in Dehgran Panchayat Villages After a Month
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल की ग्राम पंचायत देहग्रां के चार गांवों में फैला अंधेरा छंट गया है। बिजली बोर्ड ने नया ट्रांसफार्मर गांव में स्थापित कर दिया है। इससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है।
Trending Videos

पंचायत के चार गांवों में एक माह से बिजली गुल थी। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पंचायत के गांव कचेला, बंजवाड़ी, तड़ोग और सार की आबादी करीब 300 है। एक माह पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिजली बोर्ड ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। इसके लिए ग्रामीणों में क्यूम खान, हुसैन मोहम्मद, नसीर मोहम्मद, इरसाद, अयूब खान, मोहसीन खान ने बिजली बोर्ड का आभार जताया है।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अमीर चंद ने कहा कि गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed