{"_id":"69ef9d6c3ef2cb48690695bb","slug":"failure-to-complete-work-on-time-will-result-in-a-fine-and-the-tender-will-also-be-cancelled-chamba-news-c-88-1-ssml1006-181696-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: समय पर काम पूरा न किया तो जुर्माना, टेंडर भी होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: समय पर काम पूरा न किया तो जुर्माना, टेंडर भी होगा रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता जीत ठाकुर अधिकारियों व ठेकेदारों से बैठक करते हुए। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ने दिए निर्देश, ठेकेदारों और अधिकारियों के साथ की बैठक
कहा- सर्दियों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को अधिकारी युद्धस्तर पर चलाकर करवाएं पूरा
जिले में 149 गांव जुड़ेंगे सड़क से, निजी भूमि दान करने के लिए विभाग का करें सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। टेंडर में दिए समय के अनुसार कोई ठेकेदार कार्य पूरा नहीं करता है तो उसे जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी कार्य नहीं करता है तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
यह निर्देश सोमवार को लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा में सभी ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने दिए। उन्होंने अधिशासी और सहायक अभियंता को सख्त निर्देश दिए कि सर्दी में जो काम समय पर पूरे नहीं हो पाए थे, उन कार्यों को युद्ध स्तर पर चलाकर शीघ्र पूरा करें। इसमें यदि कोई ठेकेदार लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में 149 गांव ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण चार में सड़क से जोड़ा जाएगा। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। स्थानीय लोग विभाग को अपनी निजी भूमि सड़क बनाने के लिए दान नहीं करेंगे तो गांव तक सड़क बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए विभाग का सहयोग करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वार्षिक रिपेयर वर्क में आने वाले पैसे का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि वह जिले में बन रहीं और बनने वाली नई सड़कों के कार्यों को समय पर पूरा करवाने के उद्देश्य से सभी मंडलों में जाकर अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठकें कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भरमौर और तीसा में भी ऐसी बैठकें की जाएंगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, कनव बड़ोत्रा, कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल, सरकारी ठेकेदार देसराज, राज सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
--
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X