{"_id":"69ef9c62337db8901b0728da","slug":"vocational-trade-students-went-to-chandigarh-on-an-educational-tour-chamba-news-c-88-1-ssml1007-181699-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शैक्षणिक भ्रमण पर चंडीगढ़ गए वोकेशनल ट्रेड के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शैक्षणिक भ्रमण पर चंडीगढ़ गए वोकेशनल ट्रेड के विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा से शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पहले वोकेशनल विषय के विद्यार्थी और स्टाफ।स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा के विभिन्न स्कूलों से 86 विद्यार्थी ले रहे भ्रमण में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के विभिन्न स्कूलों के वोकेशनल ट्रेड के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए। जिला वोकेशनल कोऑर्डिनेटर केवल शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का दल चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ है।
इस दल में 86 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें एग्रीकल्चर के 41, रिटेल के 35 और ऑटोमोटिव के 10 विद्यार्थी शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने और उनके शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। विद्यार्थियों के साथ 5 शिक्षक रजनीश पंत, साक्षी, शीतल और यासीन स्काउट्स के तौर पर साथ गए हैं। एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, ग्रीनहाउस प्रबंधन और कृषि अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। रिटेल के छात्रों को मॉल मैनेजमेंट, ग्राहक व्यवहार और मार्केटिंग रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी। ऑटोमोटिव के विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों का दौरा कर नवीनतम तकनीकों और मशीनों को समझने का अवसर मिलेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X