फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DC issues instructions, Mani Mahesh Yatra route to be repaired by August 15

Chamba News: डीसी ने दिए निर्दश, 15 अगस्त तक दुरुस्त होगा मणिमहेश यात्रा मार्ग

Fri, 07 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
DC issues instructions, Mani Mahesh Yatra route to be repaired by August 15
हड़सर से डल झील तक क्षतिग्रस्त और संकरे हिस्सों का युद्धस्तर पर होगा सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने डल झील पहुंचे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हड़सर से डल झील तक पैदल यात्रा मार्ग के सभी संवेदनशील हिस्सों को 15 अगस्त तक दुरुस्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां मार्ग संकरा है, भूस्खलन की आशंका बनी रहती है, बारिश के दौरान कीचड़ जमा होता है या नया वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, वहां तय समय के भीतर कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को भी निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश देने को कहा।
विज्ञापन

बीते वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान भारी बारिश के कारण हड़सर से गौरीकुंड तक कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। सबसे अधिक नुकसान हड़सर और दोनाली के बीच हुआ जहां इस बार कई जगहों पर नया पैदल मार्ग तैयार किया जा रहा है। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और वैकल्पिक मार्गों को चौड़ा करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा मार्ग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने भी अधिकारियों को 15 अगस्त तक हड़सर से डल झील तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed