{"_id":"6a71c8130d59592d6a0f213a","slug":"decision-on-school-sports-to-be-taken-after-the-rains-now-chamba-news-c-88-1-cmb1003-192149-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब बरसात के बाद होगा स्कूली खेलों पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब बरसात के बाद होगा स्कूली खेलों पर फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय में खेलों के शेड्यूल पर होनी थी बैठक
अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-12 खेलों को लेकर होनी थी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश में लगातार जारी बारिश और आपदा की स्थिति का असर अब स्कूली खेल गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। शिक्षा निदेशालय में मंगलवार को आयोजित होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। इसमें अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और उनके संशोधित शेड्यूल पर फैसला लिया जाना था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जिलों में खराब मौसम, भूस्खलन, सड़कें बंद होने और कई क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के कारण बैठक को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की संभावित तिथियों, मेजबान जिलों और आयोजन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा होनी थी। अब विभाग बरसात का दौर समाप्त होने और मौसम सामान्य होने का इंतजार करेगा। इसके बाद शिक्षा निदेशालय में दोबारा बैठक आयोजित कर प्रतियोगिताओं का नया कैलेंडर तैयार किया जाएगा। एडीईपीओ चंबा मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को आयोजित बैठक स्थगित कर दी गई है। निदेशालय की ओर से इसके बारे में सूचित किया गया है। अब निदेशालय की ओर से आगामी तिथि निर्धारित की जाएगी।