सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for opening of bank branch in Sukhdhar

Chamba News: सुखधार में बैंक शाखा खोलने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for opening of bank branch in Sukhdhar
विज्ञापन
सुखधार में बैंक शाखा खोलने की मांग
Trending Videos

पैसे निकालने के लिए लगानी पड़ रही 40 किमी की दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। हिमगिरी क्षेत्र के तहत सुखधार में ग्रामीण या किसी अन्य बैंक की शाखा खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई सालों से लगातार बैंक शाखा खोलने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। सुखधार क्षेत्र का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित आसपास का मुख्य बाजार भी है। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों की आवाजाही यहीं से होती है। इससे इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक शाखा खुलने से क्षेत्र की बीस हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों अमित कुमार, दिनेश कुमार, किशोर कुमार, अशोक कुमार, हरीश कुमार आदि ने बताया कि सुखधार में बैंक शाखा न होने से चीह, पंजेही, हिमगिरि, आयल, बनांतर और भलोड़ी पंचायतों को बैंक से लेन-देन करने के लिए 40 किलोमीटर का सफर तय कर सलूणी या तीसा की दौड़ लगानी पड़ती है। इतना ही नहीं, क्षेत्र में कोई अचानक बीमार हो जाए तो उसके उपचार के लिए अपने ही पैसे बैंक से निकलवाने को अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पेंशनधारकों, स्कूली बच्चों, युवाओं और मनरेगा श्रमिकों को भी बैंकिंग सेवाओं के लिए दूरस्थ इलाकों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सहित चुराह प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यहां ग्रामीण बैंक या किसी अन्य बैंक की शाखा शीघ्र खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed