{"_id":"69da25a1fdbd40f2870052f1","slug":"pensioners-angry-over-non-payment-of-financial-benefits-on-time-chamba-news-c-88-1-cmb1002-180082-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वित्तीय लाभ समय पर न मिलने से पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वित्तीय लाभ समय पर न मिलने से पेंशनरों में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार और प्रबंधन पर लगाए भेदभाव के आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी
लंबित एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन चंबा इकाई ने पेंशन और वित्तीय लाभ समय पर न मिलने से रोष जताया। बैठक शनिवार को इकाई अध्यक्ष मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया।
प्रधान कुलदीप कुमार ने कहा कि पेंशनरों को उनके वित्तीय लाभ समय पर न देना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहा है, बल्कि उनके साथ अन्याय भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार लिखित और मौखिक आग्रह के बावजूद पेंशन का भुगतान हर महीने की पहली तारीख को सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। अध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि सरकार पेंशनरों को माह की पहली तारीख तो दूर, अंतिम दिनों में भी बड़ी मुश्किल से भुगतान कर पा रही है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। मुख्य सलाहकार उत्तम सिंह ने कहा कि जहां एक ओर अन्य विभागों के पेंशनरों और 70 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 के वेतनमान का एरियर दिया जा चुका है, वहीं हिमाचल परिवहन निगम के पेंशनर अब भी इससे वंचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल चुका है, लेकिन पेंशनरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं लेकिन पिछले लगभग तीन वर्षों से उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। वे उचित इलाज करवाने में भी असमर्थ हैं। अन्य विभागों के कर्मचारियों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता सहित अन्य किस्तें दी जा चुकी हैं, जबकि परिवहन निगम के नियमित और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इन लाभों से वंचित रखा गया है। संगठन के सदस्यों ने मांग की है कि जो कर्मचारी छह माह में सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें अब तक न तो पेंशन मिली है और न ही अन्य वित्तीय लाभ। ऐसे में सरकार जल्द सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित करे। बैठक में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो पेंशनर आने वाले समय में बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रबंधन की होगी। बैठक में देसराज, सुरेश कुमार, सोरम सिंह, प्रकाश चंद, रुमाल सिंह, दुनी चंद, देवराज, चैन लाल, साहब चंद, बीना गुप्ता, कांता देवी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos