सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mini bus service will run from Bharmour to Kugti

Chamba News: भरमौर से कुगती के लिए चलेगी मिनी बस सेवा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
Mini bus service will run from Bharmour to Kugti
विज्ञापन
कार्तिक स्वामी मंदिर के भक्तों को मिलेगी सुविधा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पहली बार भरमौर से कुगती के लिए कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा मंदिर के कपाट खुलने से एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे भरमौर से कुगती के चलाई जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन की यह पहल सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक साबित हो सकती है। इससे पहले श्रद्धालु भरमौर से कुगती तक या तो बस में या टैक्सी या फिर पैदल ही आवाजाही करते थे। इस बार उन्हें मिनी बस के जरिये सफर करने की सुविधा मिल सकती है। अगले दिन यानी 14 अप्रैल को भी सुबह 7 बजे बस सेवा मिलेगी।

हर वर्ष मंदिर के कपाट खुलने के दौरान हजारों श्रद्धालु भगवान कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि कुगती मंदिर के कपाट खुलने के दौरान दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए निगम की मिनी बसें चलाने पर परिवहन निगम से बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed