{"_id":"69c01cc6bfa7e794330e16ab","slug":"deputy-commissioner-inspected-the-historic-lakshminath-templedeputy-commissioner-inspected-the-historic-lakshminath-temple-chamba-news-c-88-1-ssml1007-178101-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उपायुक्त ने किया ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उपायुक्त ने किया ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत कार्य पर होने वाले खर्च का आकलन तैयार करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले मरम्मत कार्याें का जायजा लिया।
ग्रामीण विकास विभाग के सहायक और कनिष्ठ अभियंता को निर्देश भी दिए। ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर के सभागार, धाम आयोजन परिसर और शौचालयों की हालत काफी खस्ता होने के चलते लोग पिछले काफी समय से मरम्मत की मांग कर रहे थे। इस पर उपायुक्त ने सहायक आयुक्त राहुल धीमान, तहसीलदार सदर एवं मंदिर अधिकारी भूपेंद्र कश्यप, ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र शर्मा और कनिष्ठ अभियंता अशोक ठाकुर सहित पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मंदिर परिसर में होने वाले मरम्मत कार्याें का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही ग्रामीण विभाग के तकनीकी स्टाफ को उपरोक्त स्थलों के मरम्मत कार्य पर होने वाले खर्च का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए। आकलन को मंजूरी देकर जल्द मंदिर में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर में शौचालयों, सभागार और पहारियों के आवास आदि का मरम्मत कार्य किया जाना है।
Trending Videos