सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees danced with joy to the devotional songs dedicated to the Goddess at the Vasuki Nag Temple.

Chamba News: वासुकी नाग मंदिर में मां की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced with joy to the devotional songs dedicated to the Goddess at the Vasuki Nag Temple.
विज्ञापन
चंबा। मिंडा स्थित वासुकी नाग मंदिर में भगवती जागरण के चलते पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रात दस बजे शुरू हुए भगवती जागरण के दौरान नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा और श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर परिसर में मंगलवार को सुबह के समय हवन किया। गूर के फेरा डालने के बाद मंदिर परिसर में जागरण का आगाज हुआ। लोक गायक कुमार मनू ने गणेश वंदना के साथ जागरण का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने वासुकी नाग के भजन सहित माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। मध्यांतर में सुभाष कौशल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने रंग बरसे दरबार मईया जी तेरे रंग बरसे, मेरे इंद्रुआ नागा, माता की जय जयकार भजन प्रस्तुत किए। वहीं, पुष्पा भारद्वाज ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। यह जानकारी मंदिर पदाधिकारी रत्न सिंह मियां ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में हर साल जागरण का आयोजन किया जाता है जबकि, जागरण के अगले दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर मंदिर पदाधिकारियों में राकेश कुमार, चमन सिंह, रंजीत कुमार, सन्नी कुमार, हनी कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed