{"_id":"6a313b87d1bc0165810c92b9","slug":"relief-operations-demonstrated-during-mock-drill-chamba-news-c-88-1-cmb1014-186915-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मॉक ड्रिल में किया राहत कार्यों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मॉक ड्रिल में किया राहत कार्यों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खिरड़ीधार में हुई जिला स्तरीय मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी वन मंडल के तहत खिरडीधार एवं चकरा क्षेत्र में सोमवार देर सायं जिला स्तरीय वन अग्नि मॉक ड्रिल एवं मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन हुआ। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) चंबा के निर्देशों पर आयोजित इस अभ्यास में वन विभाग, एनडीआरएफ, सेना, वायुसेना, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड सहित अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया।
मॉक ड्रिल का नेतृत्व वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने किया। इस दौरान वनाग्नि की काल्पनिक आपदा की स्थिति तैयार कर विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान आग लगने की सूचना मिलने से लेकर प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी, लोगों की सुरक्षित निकासी, घायलों को प्राथमिक उपचार, अग्निशमन कार्यवाही सहित समन्वित आपदा प्रबंधन की प्रक्रियाओं का सफल परीक्षण किया गया।
14वीं बटालियन एनडीआरएफ जसूर के जवानों ने बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परिचय दिया। अग्निशमन विभाग की टीमों ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से वनाग्नि नियंत्रण की कार्यवाही का प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार एवं आपात चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का अभ्यास किया। वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि जैसी आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और उपलब्ध संसाधनों और आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण करना रहा।