सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Admissions to the Arts Faculty at Lillh Kothi College have begun.

Chamba News: लिल्हकोठी कॉलेज में कला संकाय में प्रवेश शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
Admissions to the Arts Faculty at Lillh Kothi College have begun.
विज्ञापन
नए भवन में आरंभ होंगी विद्यार्थियों की कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय न्यू डिग्री कॉलेज लिल्हकोठी में कला संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए व्यापक सुविधाएं तैयार की गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. अनित ठाकुर ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं एक जुलाई से आरंभ हो जाएंगी। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस सत्र से कक्षाओं का संचालन महाविद्यालय के नए भवन में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और आगामी माह इसे औपचारिक रूप से विभाग को हस्तांतरित हो जाएगा। नए भवन में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. अनित ठाकुर ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उपलब्ध नवीन शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाते हुए महाविद्यालय में प्रवेश लें और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed