सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Don't panic buy commercial gas cylinders: Repaswal

घबराहट में न खरीदें व्यावसायिक गैस सिलिंडर : रेपसवाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Don't panic buy commercial gas cylinders: Repaswal
विज्ञापन
जिले में आपूर्ति सुचारु, गैस वितरण को लेकर की बैठक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों (19 किलोग्राम) की आपूर्ति नियमित एवं सुचारु रूप से की जा रही है। उपभोक्ताओं को घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों के नियमित वितरण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान स्थिति के मुताबिक व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों के वितरण के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की है, जिसमें प्राथमिकता आधारित व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों का आवंटन किया जा रहा है। इसमें 37 प्रतिशत आवंटन शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों, 36 प्रतिशत होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों में, 14 प्रतिशत सामाजिक कार्यक्रमों एवं सभाओं जबकि 13 प्रतिशत सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू)/ कॉर्पोरेट/ औद्योगिक अतिथि गृह एवं कैंटीन आदि में किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर उपभोक्ता अपनी मांग संबंधित वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) को पहले ही दे दें। गैस का वितरण उपभोक्ताओं की ओर से किए गए बुकिंग अनुरोधों, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सख्ती से किया जाए। उन्होंने जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी और पुलिस विभाग से जिले में सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन के मद्देनजर पर्यटन स्थलों जैसे डलहौजी आदि के होटलों में भी व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारु एवं सुनिश्चित बनी रहे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed