{"_id":"69c95f0c30a8e37ce00c2df2","slug":"emphasis-on-primary-education-and-culture-in-ekal-abhiyan-chamba-news-c-88-1-cmb1002-178803-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एकल अभियान में प्राथमिक शिक्षा और संस्कार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एकल अभियान में प्राथमिक शिक्षा और संस्कार पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी में ग्रामीण शिक्षा, संस्कार और सशक्तीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी में एकल अभियान संभाग हिमाचल की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में भारतीय संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी करता है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण बच्चों को क से ज्ञ तक और 1 से 100 तक की मूलभूत शिक्षा गांव के ही स्थानीय शिक्षक की ओर से दी जाती है। इस मौके पर एकल शिर्डी महिला सहित क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वक्ताओं ने कहा कि एकल अभियान गांव-गांव तक शिक्षा पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुकेश शर्मा, रमेश अत्रि, अजय ठाकुर, व्यास देव, रमेश कुमार, महिंद्र सिंह, चमन सिंह, अनीता और सपना शर्मा भी मौजूद रहे। एकल विद्यालय अभियान के तहत ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्हें कॉपी, किताब और कलम जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। इन विद्यालयों में स्थानीय शिक्षित युवक-युवतियां आचार्य के रूप में बच्चों को शिक्षा देते हैं।
--
Trending Videos