{"_id":"69b6dd35f99b763c2606843a","slug":"fir-lodged-against-technical-assistant-for-not-properly-evaluating-construction-work-chamba-news-c-399-1-sml1003-442368-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निर्माण कार्य का सही मूल्यांकन न करने पर तकनीकी सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निर्माण कार्य का सही मूल्यांकन न करने पर तकनीकी सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
2009-10 में मनरेगा के तहत 50 हजार की धनराशि से हुए कार्य में बरती लापरवाही
बीडीओ ने निर्माणस्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मनरेगा के तहत किए गए निर्माण कार्य का सही मूल्यांकन नहीं करने पर मैहला पंचायत की तकनीकी सहायक के खिलाफ पुलिस में बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
साल 2009-10 में मनरेगा के तहत 50000 की धनराशि व्यय कर निर्माण कार्य किया गया। इसका मूल्यांकन करने गईं तकनीकी सहायक ने इसमें लापरवाही बरती। जो कार्य धरातल पर सही नहीं हुआ थाए उसे कागजों में सही बता दिया। इसका खुलासा उस समय हुआ जब खंड विकास अधिकारी के पास इसकी कुछ दिन पहले शिकायत पहुंची। उन्होंने शिकायत की सत्यता जानने के लिए खुद कार्य स्थल का निरीक्षण किया। उन्हें कागजों में दर्शाए गए कार्य के अनुसार कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसको लेकर उन्होंने संबंधित कर्मचारी से पूछताछ भी की लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर शनिवार को सदर थाना में तकनीकी सहायक अंजु बाला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी। सबसे पहले उस निर्माण कार्यस्थल का निरीक्षण किया जाएगा जहां यह कार्य किया गया है। इसे करवाने वाले व्यक्ति से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। ऐसे में कार्रवाई की तलवार तकनीकी सहायक पर लटक गई है। पंचायत के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि बीडीओ की शिकायत पर पंचायत कर्मचारी पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें जांच शुरू कर दी गई है।
--
पहले ही दर्जनों पंचायतों में चल रही है जांच
मनरेगा कार्य में गड़बड़ी को लेकर पहले ही जिले में दर्जनों पंचायतों में जांच चल रही है। कुछ पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधि से लेकर कर्मचारी सस्पेंड भी हो चुके हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव से पहले मैहला पंचायत में लापरवाही का मामला चर्चा का विषय बन चुका है। बीडीओ मैहला ने पुलिस में दी शिकायत में मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी तो पंचायतीराज विभाग भी इसमें कोई कार्रवाई कर सकता है।
--
Trending Videos