सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage piles up in Banikhet Bazaar Ward, adding to residents' problems

Chamba News: बनीखेत बाजार वार्ड में लगे कूड़े के ढेर, लोगाें की दिक्कतें बढ़ीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles up in Banikhet Bazaar Ward, adding to residents' problems
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। नगर पंचायत बनीखेत के बाजार वार्ड में कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक के पीछे से बहने वाले नाले में कूड़े के ढेर लगे हैं।
Trending Videos

नाले के किनारे कूड़े के ढेर होने से आसपास बदबू फैली रहती है। इससे आस-पास के लोगों के अलावा पैदल गुजरने वाले लोगों को भी नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ता है। बनीखेत में कूड़ा निष्पादन संयंत्र और डंपिंग साइट के अभाव में यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डंपिंग साइट न होने के चलते लोग भी अपने घरों का कूड़ा नालियों और खाली भूमि पर फेंक देते हैं। यह बाद में बहकर नालों में इकट्ठा हो जाता है। गंदगी फैलने और पानी रुकने से मक्खी और मच्छर गंदगी, रुके हुए पानी के कारण पनपते हैं। ये हैजा, टायफाइड, पेचिश और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगाें में रूपलाल, हंसराज, मुकेश, सुनील, अजय, मोनू और अरुण ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द बनीखेत में कूड़ा डंपिंग साइट और कूड़ा निष्पादन संयंत्र लोगों को उपलब्ध करवाया जाए। उधर, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि बनीखेत अब नगर पंचायत के तहत है कूड़ा डंपिंग साइट की कुछ औपचारिकताओं जो शेष हैं पूरी होते ही डंपिंग साइट बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed