{"_id":"6a76154cfa846cecb406a0a8","slug":"government-should-release-pending-payments-da-arrears-soon-bedi-chamba-news-c-88-1-ssml1007-192467-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान, डीए का एरियर शीघ्र जारी करे सरकार : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान, डीए का एरियर शीघ्र जारी करे सरकार : बेदी
Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम आंचल पेंशनर्स संघ की बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर की गई चर्चा
कहा- कई विभागों में लंबित हैं दो से तीन वर्षों से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की बैठक शुक्रवार को लक्ष्मण क्लब में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। इसमें पेंशनरों के लंबित मामलों पर चर्चा की गई।
बैठक में सरकार से जनवरी 2016 से पूर्व के पेंशन संशोधन का बकाया एकमुश्त जारी करने, लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान करने और संबंधित विभागों को पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि कई विभागों में दो से तीन वर्षों से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल लंबित हैं।
मुख्यमंत्री से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन एवं पेंशन संशोधन का बकाया 31 जुलाई तक जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी न तो इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई और न ही सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान आया। इस पर पेंशनरों ने जताई और जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की। आरोप लगाया कि सरकार की कार्यप्रणाली से कर्मचारी और पेंशनर निराश हैं। संघ ने कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित 15 प्रतिशत डीए की किस्त तत्काल जारी करने और करीब 50 माह के एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि डीए का भुगतान लंबित रहने से हर कर्मचारी और पेंशनर को प्रतिमाह लगभग पांच से दस हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया कि इस वर्ष मिंजर मेला जिला प्रशासन और नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मौके पर मुस्ताक, सुभाष, जगदीश मेहता, जीवन कुमार, देवी प्रसाद, सुबोध प्रसाद, शौकिया राम, प्रेम, राकेश सिंह, कमल नाथ, घनश्याम, ठाकुर सिंह, पवन कुमार, परस राम और महासचिव शिवचरण चंद्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--