फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heart patients are making repeated trips to Shimla and Tanda for treatment.

Chamba News: इलाज के लिए शिमला-टांडा की दौड़ लगा रहे हृदय रोगी

Mon, 03 Aug 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Heart patients are making repeated trips to Shimla and Tanda for treatment.
कार्डियोलॉजी विभाग की दो महीने पहले हुई अधिसूचना, नहीं भेजे डॉक्टर
विज्ञापन

बिना डॉक्टर विभाग को संचालित करना नामुमकिन, लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलाॅजी विभाग शुरू करने को लेकर दो माह पहले अधिसूचना जारी हो चुकी है लेकिन अभी तक विभाग शुरू नहीं हो पाया है।
इस कारण आज भी हृदय रोग के मरीजों को इलाज के लिए टांडा और शिमला की दौड़ लगानी पड़ रही है। मिंजर मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस विभाग को चंबा में स्वीकृति देना अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया लेकिन लोगों को यह नहीं बताया कि आखिरकार यह विभाग शुरू कब होगा। यही वजह है कि हृदय रोगी इसी असमंजस में हैं कि यहां कब विशेषज्ञ बैठेंगे।
विज्ञापन


सरकार ने दो माह पहले इस विभाग में सहायक प्रोफेसर की तैनाती की घोषणा की थी लेकिन अभी तक वह पूरी नहीं हो पाई है। लोगों में सुनील कुमार, चमन सिंह, योगराज, अमरीश कुमार, हंसराज, दिनेश कुमार, जयकिशन और वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पौने छह लाख की आबादी है। इसमें हजारों लोग हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित हैं। ये अपना इलाज करवाने के लिए जिले से बाहर जाते हैं। गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले मरीज बाहर भी नहीं जा पाते। इस कारण बिना इलाज समय से पहले उनकी मौत भी हो जाती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कार्डियोलॉजी विभाग को शीघ्र शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि विभाग की अधिसूचना सरकार ने कर दी है। जैसे ही वहां डॉक्टरों की तैनाती होगी तो मरीजों का इलाज भी शुरू हो जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed