सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News Three accused arrested with 4.24 grams of chitta and 3.1 grams of hashish in Chamba

Himachal News: चंबा में 4.24 ग्राम चिट्टा और 3.1 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला चंबा में पुलिस ने तीन लोगों को चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। 

Himachal News Three accused arrested with 4.24 grams of chitta and 3.1 grams of hashish in Chamba
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

चंबा जिले के सिहुंता क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिहुंता पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चिट्टा और चरस बरामद की है। बुधवार शाम करीब 6:20 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी।
Trending Videos


इस दौरान पातका क्षेत्र में स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दो युवकों के कब्जे से 3.05 ग्राम चिट्टा और 3.1 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (25) निवासी गांव कामला, डाकघर गरनोटा तथा राकेश कुमार (29) निवासी गांव डेंठा, डाकघर समोट, तहसील सिहुंता, जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसी दिन शाम करीब 7:50 बजे पुलिस ने मोरठू लिंक रोड पर एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुई। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार (33) निवासी सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई है।

एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत साझा करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed