सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The flame of education burning with the help of a candle in dim light

Chamba News: कम रोशनी में मोमबत्ती के सहारे जल रही शिक्षा की लौ

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The flame of education burning with the help of a candle in dim light
रजेरा पंचायत के गांव में लौ वोल्टेजमें पढ़ने को मजबूर छात्रा। संवाद
विज्ञापन
चंबा। रजेरा पंचायत के 14 गांवों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का वोल्टेज इतना कम है कि बल्ब ठीक से नहीं जलते। वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्कूली बच्चों को बल्ब के साथ दीया या मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
Trending Videos

पंचायत के तहत आने वाले गांव संगेड़, खपाडू, बडूना, थलोल, ककला, घदरोई, बलकू, सुलेरा (प्रथम व द्वितीय), दरेकी, मंधा, कुकनार, खपरा, गडूना मंदिर और खिल्ला में ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। लो वोल्टेज के कारण शाम के समय दूध मथने की मशीन, हीटर, फ्रिज और टीवी जैसे उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं, जबकि यहां जो ट्रांसफार्मर स्थापित है, जो वर्तमान मांग के मुकाबले अपर्याप्त साबित हो रहा है। ग्रामीण जर्म सिंह, रत्न चंद, पंकज कुमार, भिंद्र सिंह, संजीव कुमार, नरेश कुमार, भोज सिंह, देसराज, रुको राम, केसो राम और राजो सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार बोर्ड अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन सामान्य हो सके।
स्टेज-वन के तहत संगेड़ में 25 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। हालांकि मार्ग बंद होने के कारण सामान गांव तक नहीं पहुंच पाया है। मार्ग बहाल होते ही कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। तेजू ठाकुर, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed