सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into ditch, one advocate dies, another referred to Tanda

Chamba News: कार खाई में गिरी, एक अधिवक्ता की मौत, दूसरा टांडा रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, one advocate dies, another referred to Tanda
चंबा के तुनुहट्टी-लाहड़ू मार्ग पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। तुन्नूहट्टी-लाहड़ू मार्ग पर होबारड़ी पुल के समीप बुधवार दोपहर को एक आल्टो कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक और घायल पेशे से अधिवक्ता हैं और वे डलहौजी न्यायालय से लौट रहे थे।
Trending Videos

हादसे में मृतक की पहचान आशीष शर्मा पुत्र जोगिंद्र कुमार शर्मा निवासी लाहडू तहसील भटियात के रूप में हुई।वहीं, घायल की पहचान राज गोपाल कौशल पुत्र धनी राम निवासी चुवाड़ी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता आशीष शर्मा और राज गोपाल कौशल डलहौजी न्यायालय में किसी काम से गए थे। वापस आते वक्त उनकी गाड़ी होबारड़ी पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। साथ ही हादसें के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है और मृतक का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed