फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus did not run on the Rangad route.

Chamba News: रंगड़ रूट पर नहीं चली एचआरटीसी बस

Thu, 06 Aug 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus did not run on the Rangad route.
विद्यार्थियों, कर्मचारियों व दिहाड़ीदारों को हुई परेशानी, वैकल्पिक बस चलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। बनीखेत से रंगड़ रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने निर्धारित समय पर नहीं चली। इससे रंगड़ क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों, स्कूली विद्यार्थियों, कर्मचारियों और दिहाड़ीदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ा जबकि कुछ लोगों को मजबूरी में टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।

बनीखेत से रंगड़ की ओर सुबह के समय यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इस समय इस रूट पर जाने के लिए यही एकमात्र बस उपलब्ध होने के कारण इसके नहीं चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। कई स्कूली बच्चे और कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

लोगों में रमेश कुमार, राज कुमार, अनिल कुमार, विवेक सिंह, रुमाल सिंह, केवल कुमार और मनोज कुमार ने परिवहन निगम से मांग की है कि यदि किसी कारणवश निर्धारित बस रूट पर नहीं पहुंच पाती है तो यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि इस रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, इसलिए परिवहन निगम को ऐसी स्थिति में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उधर, अड्डा प्रभारी बनीखेत रमेश शर्मा ने बताया कि खैरी के पास मार्ग बंद होने के कारण बस समय पर बनीखेत नहीं पहुंच सकी। इसी वजह से सुबह साढ़े आठ बजे का रंगड़ रूट प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed