{"_id":"69bada3c84a8f8a9fb09520e","slug":"hrtc-bus-going-to-pathankot-breaks-down-near-saru-passengers-suffer-for-one-and-a-half-hours-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177641-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पठानकोट जा रही एचआरटीसी बस सरू के पास खराब, डेढ़ घंटा परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पठानकोट जा रही एचआरटीसी बस सरू के पास खराब, डेढ़ घंटा परेशान रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा से दोपहर 1 बजे चली बस, यात्री बोले, हर दिन खटारा बसों में सफर का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चंबा बस स्टैंड से दोपहर करीब 1 बजे पठानकोट के लिए रवाना हुई एचआरटीसी बस सरू के पास खराब हो गई। बस के बीच रास्ते में रुक जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तकनीकी खराबी के कारण बस करीब डेढ़ घंटे तक सड़क के किनारे खड़ी रही। इस दौरान यात्री बस में ही इंतजार करते रहे। बाद में चालक और तकनीकी प्रयासों से खराबी को दूर किया गया। इसके बाद बस को दोबारा रूट पर रवाना किया गया। बस में सवार करीब 35 यात्रियों ने इस घटना पर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि लंबे रूट की बसों में अक्सर ऐसी खराबी देखने को मिलती है।
यात्रियों में अमित कुमार, विशाल कुमार, मोहित कुमार, रचना शर्मा, ज्योति शर्मा, काजल कुमारी, मेघा ठाकुर और सरोज कुमारी ने कहा कि सरकारी बसें जर्जर हालत में सड़कों पर दौड़ रही हैं। इससे बीच रास्ते में खराब होने की घटनाएं आम हो गई हैं। लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचते हैं और उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा एक दिन नहीं, बल्कि कई दिनों से हो रहा है इससे उनका सफर करना मुश्किल हो रहा है। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी ठीक से जांच और रखरखाव किया जाए।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते कई बार ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। हर दिन बसें जांच कर ही रूटों पर भेजी जाती है।
--
Trending Videos