{"_id":"69b8367f9fc7132c2e0c9216","slug":"hrtc-bus-skids-on-snow-collides-with-parked-car-chamba-news-c-88-1-ssml1006-177459-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खड़ी कार से टकरा गई बर्फ में फिसली एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खड़ी कार से टकरा गई बर्फ में फिसली एचआरटीसी बस
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी शुरू होते ही चालक सुरक्षित स्थान में ले जाने लगा था बस
हादसे के वक्त बस व कार में नहीं था कोई भी सवार, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एचआरटीसी की बस उस से दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई, जब सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे बर्फबारी होती देख चालक ने बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की योजना बनाई।
जैसे ही वह बस को लेकर रवाना हुआ तो पुलिस थाना के पास बस का टायर बर्फ में फिसल गया। इससे बस साथ खड़ी कार से टकरा गई। गनीमत यह रही कि न तो बस में कोई सवारी थी और न ही कार में कोई सवार था। वाहनों को क्षति पहुंची है। जैसे ही बस कार से टकराई तो आस पास से लोग वहां इकट्ठा हो गए। चालक ने बस से नीचे उतरकर देखा और बर्फ में टायर फिसलने की बात कही। बर्फबारी होने पर अकसर भरमौर और चंबा के बीच में बसों की आवाजाही बंद हो जाती है। जो बसें भरमौर में खड़ी होती हैं, वहीं फंसी रहती हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर चालक ने बस को लाहल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन कुछ दूर जाकर ही बस हादसे का शिकार हो गई। संवाद
--
Trending Videos