फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Irate passengers staged a road blockade after the bus service on the Chamba-Jammuhar route was not provided.

Chamba News: चंबा-जम्मुहार रूट पर बस नहीं भेजने पर भड़के यात्रियों ने किया चक्काजाम

Wed, 15 Jul 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Irate passengers staged a road blockade after the bus service on the Chamba-Jammuhar route was not provided.
बस स्टैंड में बस के आगे खडे यात्री कर रहे हंगामा : संवाद
डेढ़ घंटे तक रोके रखीं सरकारी और निजी बसें, पहुंची पुलिस ने शांत करवाया मामला
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने कही थी तकनीकी खराबी आने के कारण रूट पर बस न भेजने की बात
गुस्साए यात्री बोले- काफी समय करते रहे इंतजार, बाद में बोल दिया, नहीं जाएगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बस अड्डा चंबा में चंबा-जम्मुहार रूट पर जाने वाली एचआरटीसी बस निर्धारित समय पर न चलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी देर बाद बस खराब होने के बारे में बताया गया।
इससे यात्री भड़क गए और बस अड्डे के बाहर चक्काजाम कर दिया। यात्रियों ने निजी और सरकारी बसों की आवाजाही रोक दी। कई यात्री बसों के आगे खड़े हो गए और किसी भी बस को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान दोनों तरफ बसें खड़ी रहीं और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

चंबा-जम्मुहार रूट की बस शाम चार बजे रवाना होनी थी। यात्री समय पर बस अड्डे में पहुंच गए थे। आधा घंटा इंतजार किया लेकिन बस नहीं आई। बाद में उन्हें बताया गया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई है और वह रूट पर नहीं जा पाएगी। इससे गुस्साए यात्रियों ने पांच बजे हंगामा शुरू कर दिया। वे बसों के आगे खड़े हो गए। सरकारी और निजी बसों की आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक चक्काजाम जारी रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों से बातचीत की और बस अड्डा इंचार्ज से भी मामले को लेकर चर्चा की। हालांकि यात्री बस चलाने की मांग पर अड़े रहे और उन्होंने अन्य बसों को भी जाने नहीं दिया। इसके बाद परिवहन निगम ने चंबा-जम्मुहार रूट पर दूसरी बस भेजी। बस रवाना होने के बाद ही यात्रियों ने विरोध समाप्त किया और बसों की आवाजाही बहाल हो सकी। उधर, बस अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने बताया कि चंबा-जम्मुहार रूट की बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। बस की मरम्मत करवाई जा रही थी लेकिन देरी होने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दूसरी बस की व्यवस्था कर दी गई थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed