सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It is important for women to get representation: Bharmauri

महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी : भरमौरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
It is important for women to get representation: Bharmauri
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक सर्किट हाउस चंबा में हुई। इसमें संगठन के भविष्य की रूपरेखा, आगामी रणनीतियों और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर मंथन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को केवल नाम का नहीं, बल्कि वास्तविक और उचित प्रतिनिधित्व मिलना अनिवार्य है। जब तक आधी आबादी यानी हमारी महिलाएं पंचायतों में निर्णय लेने की मुख्य भूमिका और प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल नहीं होंगी, तब तक जमीनी स्तर पर किसी भी वास्तविक और बड़े सामाजिक परिवर्तन की कल्पना करना व्यर्थ है। पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे हर गांव और हर घर तक जाकर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करें। कांगड़ा की जिलाध्यक्ष रूप रेखा और चंबा के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने अपने-अपने जिलों में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने और नए चेहरों को जोड़ने की ठोस योजना पेश की। संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. संजय ने उपस्थित पदाधिकारियों को पंचायतों के सांविधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। बैठक में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सचिन मिरुपा, सुरेश कुमार, रमेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed