सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lesvi received the title of Best SMC for the third time

Chamba News: लेसवीं को तीसरी बार मिला सर्वश्रेष्ठ एसएमसी का खिताब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
Lesvi received the title of Best SMC for the third time
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं को खंड स्तर पर बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का खिताब मिला है। विशेष बात यह है कि विद्यालय ने यह उपलब्धि लगातार तीसरी बार हासिल की है, जो उसकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाती है। यह सम्मान विद्यालय में बेहतर प्रबंधन, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा खंड कल्हेल सूरत राम ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी कार्यालय कल्हेल में किया गया। साथ ही खंड स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में भी स्कूलों को सम्मानित किया गया। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला हुदूंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मिडल स्कूल केंथली ने प्रथम और उच्च श्रेणी में राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं की छात्रा कुसुमलता ने भाषण प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीसी राम एवं अध्यापक बलबीर सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed