सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maida-Jakhral road will be constructed with Rs 12 crore.

Chamba News: 12 करोड़ रुपये से बनेगी मैड़ा-जखराल सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Maida-Jakhral road will be constructed with Rs 12 crore.
विज्ञापन
10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से बदलेगी पहाड़ी क्षेत्र की तकदीर
Trending Videos

किहार, सूरी, किलोड़ पंचायतों की 5 हजार से अधिक आबादी को होगा लाभ

दिनेश राणा
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के किहार क्षेत्र के लिए मैड़ा-जखराल सड़क धरातल पर उतरने जा रही है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क से ग्रामीणों को पैदल सफर करने से निजात मिलेगी।
लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित किहार, सूरी और किलोड़ पंचायतों की 5 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
अब तक इन पंचायतों के लोगों को विभिन्न जरूरतों के लिए कच्चे और दुर्गम रास्तों पर निर्भर रहना पड़ता है। बरसात और सर्दियों के मौसम में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो जाते थे जिससे मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में लोगों को घंटों पैदल सफर तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में संजय कुमार, उत्तम सूयवंशी, प्रेम लाल, चंद राम, टेक चंद, लेख राज, चैन सिंह और ढीलों राम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनके गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचने जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से न केवल आवाजाही सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र में विकास के नए द्वार भी खुलेंगे। किसानों और बागवानों मटर, आलू, सेब, फ्रासबीन, गोभी, टमाटर, गेहूं, मक्की सहित अन्य बेमौसमी सब्जियां चंबा, पठानकोट, अमृतसर और जालंधर तक पहुंचाने में आसानी होगी। सड़क बनने से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी। स्कूल और अस्पताल तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा।

--लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्य आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगा और इसे तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed