फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra to begin in seven days; the path is not easy.

Chamba News: सात दिन बाद शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, डगर नहीं आसान

Wed, 19 Aug 2026 06:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra to begin in seven days; the path is not easy.
भरमौर (चंबा)। सात दिन के बाद भले ही मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर शुरू होने वाली है लेकिन हड़सर से डलझील तक आधा दर्जन पड़ाव ऐसे हैं जहां पर श्रद्धालुओं का सफर काफी खतरनाक हो सकता है। हालांकि, प्रशासन तंग रास्तों को ठीक करवाने के लिए प्रयास कर रहा है लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर बेहतर प्रयास करने करने की जरूरत है। शिव घराट, सुंदरासी, दुनाली पुल और डिबरी के पास पिछले साल भूस्खलन हुआ था। यहां पर भले ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पैदल रास्ता बना दिया है लेकिन बारिश होने पर वहां श्रद्धालुओं के चलने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। फिसलन भरी डगर पर श्रद्धालु कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। यहां पर यात्रा शुरू होने से उचित व्यवस्था करने की जरूरत है।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए अधिकारियों के साथ रोजाना बैठकें की जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग से रोजाना मार्ग की रिपोर्ट ली जा रही है। जहां पर फिसलन बढ़ने का खतरा है, वहां पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध कि जाएंगे। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धन्छौ तक रास्ते का मुआयना करने के लिए वह लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ जा रहे हैं। जो भी खामियां नजर आएंगी, उनमें सुधार के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed