सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Missing woman found in Chamba, sent to her parents' home by police

Chamba News: गुमशुदा महिला चंबा में मिली, पुलिस ने मायके भेजा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Missing woman found in Chamba, sent to her parents' home by police
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत थाना तीसा में दर्ज गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को चंबा से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला भराड़ा क्षेत्र में रह रही थी।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार 29 मार्च को संजीव कुमार (29) पुत्र देवी सिंह, निवासी गांव सोही, डाकघर कोहाल तहसील चुराह जिला चंबा ने थाना तीसा में अपनी पत्नी रंजू कुमारी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और सोमवार को महिला को चंबा क्षेत्र से बरामद कर लिया। महिला भराड़ा की निवासी है। इसके बाद पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। अपने बयान में रंजू कुमारी ने स्पष्ट किया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ नहीं रहना चाहती है। महिला की इच्छा के अनुसार पुलिस ने उसे उसके भाई लाल चंद पुत्र किशन चंद के साथ मायके भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed