सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nikshay Abhiyan launched on World Tuberculosis Day

Chamba News: विश्व क्षय रोग दिवस पर निक्षय अभियान का आगाज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
Nikshay Abhiyan launched on World Tuberculosis Day
विज्ञापन
डीसी ने निक्षय वाहन और रैली को दिखाई हरी झंडी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विश्व क्षय रोग दिवस पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रांगण से निक्षय वाहन और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस की थीम हां, हम टीबी का अंत कर सकते हैं, निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से क्षय रोग उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान मंगलवार से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना या अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो वे तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षय रोग का उपचार पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि प्रथम चरण 7 दिसंबर 2024 से 14 मार्च 2025 तक चलाया गया। इस 100 दिवसीय अभियान में लगभग 1.6 लाख नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान करीब 1522 क्षय रोग के मरीजों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग जिले के सात स्वास्थ्य खंडों में निक्षय शिविरों का आयोजन कर रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दूरदराज एवं जनजातीय क्षेत्रों में शत-प्रतिशत जनसंख्या की क्षय रोग जांच सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी जांच करेंगी। डॉ. भारद्वाज ने सभी नागरिकों से इस 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed