{"_id":"6a6e28eff89ff9b7340521e5","slug":"no-bus-has-reached-the-langera-route-for-four-days-chamba-news-c-88-1-ssml1007-191890-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार दिन से लंगेरा रूट पर नहीं पहुंची बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार दिन से लंगेरा रूट पर नहीं पहुंची बस
Sat, 01 Aug 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण और स्कूली विद्यार्थी परेशान, रोजाना 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चंबा-लंगेरा रूट पर एचआरटीसी की बस चार दिन से निर्धारित रूट पर नहीं जा रही है। इससे लंगेरा समेत आधा दर्जन गांवों के करीब चार हजार ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस सेवा ठप होने से सबसे अधिक दिक्कत स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को हो रही है। लंगेरा, भैठ, प्रियूगल, मटूण, भुजण और रणनौट गांवों के लोगों को रोजाना 8 से 10 किलोमीटर तक पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
ग्रामीण जोगी, शशी, राजेंद्र, शिव कुमार, चतरो और प्यारू ने बताया कि यह बस क्षेत्र के लिए सार्वजनिक परिवहन का प्रमुख साधन है। पिछले चार दिन से बस सेवा बाधित होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भी रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ लोगों की दैनिक दिनचर्या भी फिर से सामान्य हो सकेगी। उधर, डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस निर्धारित रूट पर किस वजह से नहीं जा रही है, इसका पता लगाया जाएगा।
--