{"_id":"6a70c7faf5f72673c6059814","slug":"no-more-driving-around-the-city-looking-for-parking-chamba-news-c-88-1-ssml1004-192096-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पार्किंग के लिए अब नहीं कटेंगे शहर के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पार्किंग के लिए अब नहीं कटेंगे शहर के चक्कर
Mon, 03 Aug 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोत क्षेत्र में चार बीघा में बनाई जाएगी बहुमंजिला पार्किंग
तीन चरणों मेंं कार्य को अमलीजामा पहनाने की है तैयारी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अब शहर में पार्किंग की तलाश में सड़कों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बढ़ती वाहन संख्या और सिकुड़ती पार्किंग व्यवस्था के बीच भगोत में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग शहर को नई सांस देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
चार बीघा भूमि पर बनने वाली इस परियोजना में एक साथ करीब 5,000 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था भी वाहन चालकों को मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को भूमि पूजन किया। सदर के विधायक के निर्देश पर नगर परिषद ने भगोत क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण की कवायद शुरू की है। प्रस्तावित परियोजना के तहत करीब चार बीघा भूमि पर आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग बनेगी। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम पहले ही जगह का निरीक्षण कर चुकी है। अब नगर परिषद के हाउस में इस पर चर्चा और अंतिम मुहर लगना बाकी है। लोक निर्माण विभाग पार्किंग की ड्राइंग और प्रस्ताव बनाने में जुटा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान परियोजना की आधारशिला रखी जा सकती है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तीन चरणों में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में भूमि विकास और आवश्यक आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद पार्किंग भवन का निर्माण और अंतिम चरण में आधुनिक सुविधाओं के साथ परियोजना को पूरी तरह संचालित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के समीप राजीव गांधी कांप्लेक्स, पुराना बस स्टैंड, शिक्षा विभाग के समीप पार्किंग स्थल है। यहां करीब 500 वाहन पार्क होते हैं। सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि भगोत में प्रस्तावित पार्किंग स्थल निर्माण करवाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसका भूमि पूजन किया है। जल्द इसका कार्य शुरू होगा।
--