फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No trace found even on the fourth day of the person who jumped into the Ravi.

Chamba News: रावी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का चौथे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

Thu, 06 Aug 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
No trace found even on the fourth day of the person who jumped into the Ravi.
चंबा। रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। व्यक्ति की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम का सघन खोज और बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

वीरवार को टीम ने राजनगर से तलेरू तक नदी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। दिनभर की कड़ी मशक्कत के बावजूद गुमशुदा व्यक्ति का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस और एनडीआरएफ जवानों की ओर से आधुनिक उपकरणों और सुनियोजित रणनीति के साथ संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा जिससे व्यक्ति का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि रावी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed