{"_id":"69b94855239f17f0c60b9587","slug":"now-commercial-gas-cylinders-will-be-available-only-after-filling-the-form-chamba-news-c-88-1-cmb1014-177552-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब फार्म भरने के बाद ही मिलेगा व्यावसायिक गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब फार्म भरने के बाद ही मिलेगा व्यावसायिक गैस सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
काम बंद करने की आ गई थी नौबत, जल्द राहत मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। एलपीजी संकट के बीच जहां घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से ढाबा, होटल और मिठाई विक्रेताओं को काम बंद करने की नौबत पेश आने लगी है। व्यावसायिक सिलिंडरों का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला के तहत एक फार्म जारी किया गया है। इसमें व्यावसायिक सिलिंडरों का इस्तेमाल करने को लेकर पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद ही उन्हें आगामी समय में व्यवसायिक सिलिंडर जारी होंगे। लिहाजा, अब व्यावसायिक सिलिंडरों का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं में आगामी समय में सिलिंडर मिलने की आस जगी है।
बनीखेत परिक्षेत्र में आने वाले होटल, ढाबा और मिठाई विक्रेताओं को अपने पकवान, खाना, मिठाइयां तैयार करने के लिए व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। पिछले कई दिन से व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई पर सरकार की रोक लगने से इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार की ओर से गैस एजेंसी के माध्यम से माह में इस्तेमाल होने वाले व्यावसायिक सिलिंडरों का विवरण मांगा गया है। इसमें व्यापारी अपना विवरण भर के देंगे और उस विवरण के आधार पर ही व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
डलहौजी गैस एजेंसी के संचालक परमजीत सिंह ने बताया कि अब व्यावसायिक सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर एक फॉर्मेट में अपनी व्यावसायिक सिलिंडरों की मासिक आवश्यकता को भरकर गैस एजेंसी में देना होगा। इसके आधार पर ही व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। सरकार के इस निर्णय से दुकानदारों और ढाबा संचालकों में एक उम्मीद जगी है कि जल्द उन्हें व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति होना शुरू हो जाएगी।
Trending Videos