फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nurpur-Sanjhinala-Chuwari road closed, 150 meters of road washed away

Chamba News: नूरपुर-सांझीनाला-चुवाड़ी मार्ग बंद, 150 मीटर सड़क बही

Wed, 22 Jul 2026 05:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
Nurpur-Sanjhinala-Chuwari road closed, 150 meters of road washed away
चुवाड़ी (चंबा)। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नूरपुर-सांझीनाला-चुवाड़ी मार्ग पर टिकर गला के समीप हुए भीषण भूस्खलन से करीब 150 मीटर सड़क पूरी तरह जमींदोज हो गई, जिससे यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 11 बजे भारी भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया। मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से स्थिति और गंभीर बनी हुई है। वाहन चालकों के लिए फिलहाल द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग वैकल्पिक रास्ता है लेकिन निर्माण के चलते यह मार्ग भी जोखिम से खाली नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार यदि मौसम ने साथ दिया तो क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। मार्ग बंद होने से सब्जी विक्रेताओं, किराना व्यापारियों, भवन निर्माण सामग्री के कारोबारियों सहित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, चंबा वाया जोत मार्ग पर नेहर नाला के समीप भी रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाकर मार्ग को बार-बार यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि विभाग की टीमें सभी अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अत्यंत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed