फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Chamba-Tissa road near Rakhalu remained closed for some time.

Chamba News: रखालू के पास चंबा-तीसा मार्ग कुछ देर रहा बंद

Wed, 22 Jul 2026 08:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
The Chamba-Tissa road near Rakhalu remained closed for some time.
चंबा में रखालू के पास भूस्खलन से बंद पड़ा तीसा मार्ग।संवाद
चुराह (चंबा) भारी बारिश के बीच मंगलवार शाम चंबा-तीसा मुख्य सड़क मार्ग पर रखालू के समीप अचानक भारी भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने मार्ग को दोबारा यातायात के लिए सुचारु कर दिया।
विज्ञापन

चंबा-तीसा सड़क मार्ग चुराह विधानसभा क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है। मार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते सड़क को अधिक समय तक बंद नहीं रहने दिया गया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न नालों में अत्यधिक मलबा आने से कई स्थानों पर सड़क प्रभावित हुई है। विभाग की मशीनें लगातार संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं और प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी स्थिति में सड़क अधिक समय तक बंद न रहे। उन्होंने बताया कि रखालू के पास हुए भूस्खलन के कारण मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हुआ था, जिसे विभाग की मशीनों की मदद से शीघ्र खोलकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed