सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Old bus stand parking closed for vehicles

Chamba News: पुराना बस अड्डे की पार्किंग वाहनों के लिए बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
Old bus stand parking closed for vehicles
विज्ञापन
बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा पुराना भवन
Trending Videos

चार मंजिला भवन निर्माण के बाद 250 वाहनों की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुराने बस अड्डे की पार्किंग में अब वाहन पार्क नहीं हो सकेंगे। नई बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए सपड़ी स्थित पार्किंग को मंगलवार को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। अब पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर डयूटी या अन्य कार्यों को जाने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वाहन चालकों को मजबूरन अब बुधवार से अपने वाहनों को छोड़ बसों या निजी वाहनों के जरिये ही मुख्यालय का रुख करना पड़ेगा। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से पुराने भवन को गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पत्थर गिरने या अन्य कार्य से पार्क वाहनों को क्षति न पहुंचे, इसे ध्यान में रखते हुए ही प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
पुराने बस अड्डे में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण होना है। इसके तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पुराने बस स्टैंड सपड़ी स्थित निगम के पुराने कार्यालय को गिराने का कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया है। निगम ने भवन को गिराने के लिए ठेकेदार को अमूमन एक माह का लक्ष्य दिया है। पुराने बस अड्डे को खाली करते हुए अब पार्किंग को भी बंद कर दिया गया है। करीब पांच करोड़ की राशि से बहुमंजिला पार्किंग भवन बनने से 250 वाहनों के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मंगलवार से सपड़ी स्थित पार्किंग को पार्किंग के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों और वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed