{"_id":"69bc2f545192cc598b025bff","slug":"one-way-traffic-system-will-be-implemented-in-dalhousie-this-summer-chamba-news-c-88-1-ssml1006-177767-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गर्मियों में डलहौजी में लागू होगा वन वे ट्रैफिक सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गर्मियों में डलहौजी में लागू होगा वन वे ट्रैफिक सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान को लेकर पुलिस को जारी किए दिशा-निर्देश
बस अड्डा से सुभाष चौक और सुभाष चौक से जीपीओ जाएंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी में आने वाले गर्मियों के सीजन में प्रशासन के आदेशानुसार वन-वे व्यवस्था लागू होगी। इसको लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि वन-वे व्यवस्था के तहत अब पर्यटन स्थल डलहौजी आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बस अड्डा से सुभाष चौक और सुभाष चौक से जीपीओ जाना होगा। गांधी चौक से बस अड्डा के लिए चर्च बैलून रोड से गुरु नानक पब्लिक स्कूल होते हुए पहुंचा जा सकेगा। एसडीएम कार्यालय और नागरिक अस्पताल जाने के लिए वाया कोर्ट रोड जाना होगा। पतरेनी रोड से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा प्रशासन,पुलिस ,एंबुलेंस और स्थानीय प्रेस की गाड़ियों को भी छूट रहेगी। बैठक के दौरान पानी के टैंकरों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्णय लिया कि सड़क के किनारे येलो लाइन से बाहर खड़े वाहनों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सड़क के किनारे निर्माणाधीन सामग्री रखने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा ने स्थानीय लोगों, होटल मालिकों और टैक्सी यूनियन के सदस्यों से आह्वान किया कि वे ट्रैफिक प्लान के नियमों का पालन करें। बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित नगर परिषद के प्रतिनिधि, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
--
Trending Videos