सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only 2.5 km of the Sarahan-Satley road was built in three years.

Chamba News: तीन साल में 2.5 किमी ही बनी सराहन-सतलेई सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Only 2.5 km of the Sarahan-Satley road was built in three years.
विज्ञापन
सड़क के 700 मीटर हिस्से का निर्माण कार्य लटकने से साहो क्षेत्र के लोग परेशान
Trending Videos

बोले- विभाग की अनदेखी और राजनीतिक रुकावट बन रही है निर्माण में बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र में सराहन से सतलेई सड़क का निर्माण करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था लेकिन अभी तक यह अधर में लटकी है।
तीन किमी 200 मीटर लंबाई वाली सड़क में से लगभग 2.5 किमी बन चुकी है जबकि 700 मीटर हिस्से का निर्माण कार्य लटक गया है। इस सड़क का पूरा निर्माण होने पर सराहन पंचायत के तहत आने वाले गुवाड़, सराहन, मैलोह, बाट, घलूण, उटीप, कुम्हारका और लुड्डू वैली के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। यह मार्ग उपतहसील साहो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो तक पहुंच को भी आसान बनाएगा। बीते वर्ष हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग के कई हिस्सों में नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनें विभाग की मशीनरी के साथ कटवाई लेकिन बची हुई जमीनों पर हुए स्लाइड के बावजूद अब तक विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन देने के बावजूद सड़क के निर्माण में देरी और विभाग की अनदेखी उन्हें परेशान कर रही है। कागजी तौर पर कोई कमी नहीं है, केवल विभाग की अनदेखी और राजनीतिक रुकावट सड़क निर्माण में बाधा बन रही है।
ग्रामीणों में सोनू कुमार, अशोक, नरेश, मनोज कुमार, धनी, हरि सिंह, अजय कुमार ने बताया कि हमने अपनी जमीनें दे दी हैं। अब विभाग को बची हुई जमीनों की सुरक्षा करनी चाहिए। जल्द सड़क बनना जरूरी है। पहले नुकसान हो चुका है, अब भविष्य में किसी को नुकसान न हो, इसके लिए प्रोटेक्शन जरूरी है। सड़क निर्माण जल्दी शुरू हो ताकि गांव और आसपास के लोग सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर 2023 को सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने इस सड़क का शिलान्यास किया था लेकिन विभाग की अनदेखी और राजनीतिक अड़चनों के कारण कार्य अधर में लटका है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे में कार्यालय में जाकर जांच की जाएगी। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed