{"_id":"69c413275a3dd04166095530","slug":"opposed-the-three-percent-deferral-from-the-salaries-of-class-a-and-b-employees-chamba-news-c-88-1-ssml1004-178445-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्लास-ए, बी कर्मचारियों के वेतन से तीन प्रतिशत डेफर का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्लास-ए, बी कर्मचारियों के वेतन से तीन प्रतिशत डेफर का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रवक्ता संघ चंबा ने कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्कूल प्रवक्ता संघ चंबा ने क्लास ए और क्लास बी कर्मचारियों के वेतन से बजट प्रस्ताव 2026-27 में 3 प्रतिशत डेफर, कटौती के निर्णय का विरोध किया है। संघ के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय प्रदेश की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित किया गया है लेकिन यह कदम कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। सरकार ने 6वें वेतन आयोग का बकाया भुगतान और महंगाई भत्ते की लंबित किस्तें देने के बजाय उल्टा 3 प्रतिशत वेतन डेफर के प्रस्ताव को कर्मचारी विरोधी बताया।
उन्होंने बताया कि क्लास बी के कर्मचारी, विशेष रूप से स्कूल लेक्चरर एवं अन्य मध्यम वर्गीय अधिकारी पहले ही सीमित वेतन में बढ़ती महंगाई के बीच पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वेतन से अतिरिक्त 3 प्रतिशत कटौती आर्थिक संतुलन को और अधिक प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए अन्य विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए।
राज्य के संगठन सचिव राज दीन, जिला महासचिव राजेश ठाकुर, राज्य के सयुंक्त सचिव अभिमन्यु ठाकुर, मुख्य सलाहकार ज्ञान भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, डॉ. अत्तर सिंह, मुख्य प्रेस सचिव आशीष ठाकुर, उपाध्यक्ष हरविंदर जरियाल, वित्त सचिव प्रताप नेगी, मुख्य संगठन सचिव जगजीत जरयाल, संचालन समिति के सलाहकार राजेश बसंत, जिला संचालन समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा, वाइस चेयरमैन भुवनेश्वर, जिला महिला विंग की चेयरमैन सुमन पठानिया, जिला प्रवक्ता संघ के मुख्य ऑडिटर बालक राम शर्मा, राज कुमार ठाकुर, मुख्य वेब सचिव विनोद टंडन, जिला मुख्यालय सचिव राजीव ठाकुर, भरमौर उपमंडल के अध्यक्ष कृष्ण पखरेटिया, तीसा उपमंडल के अध्यक्ष नीम राज कौशल, डलहौजी उपमंडल के अध्यक्ष सुनील मांडला, हेम राज, संजय कुमार, ललित शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos