{"_id":"69c416d829ebbb9c410ac030","slug":"parents-met-dc-regarding-vacant-teacher-posts-chamba-news-c-88-1-ssml1007-178397-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिक्षकों के खाली पदों को लेकर डीसी से मिले अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिक्षकों के खाली पदों को लेकर डीसी से मिले अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त को अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को लेकर ज्ञापन देतेपंचायत कुठेड के ग्रामीण और
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेताया, पांच दिन में अध्यापकों के पद न भरने पर स्कूल में जड़ देंगे ताला
धुलाड़ा में रिक्त शिक्षकों के पदों के चलते 35 से 40 विद्यार्थी छोड़ चुके हैं मजबूरन स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कुठेड़ पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलाड़ा में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला।
अभिभावकों में परविंद्र कुमार, सुभाष कुमार, हितेश कुमार, गुड्डो देवी, सीमा देवी सुरेखा, बेबी और अनीता सहित अन्य ने कहा कि पिछले लंबे समय से प्रधानाचार्य, टीजीटी नॉन मेडिकल, पीईटी, क्लर्क, राजनीतिक शास्त्र सहित अन्य पद खाली हैं। यह विद्यालय पहले जिले के अग्रणी उत्कृष्ट विद्यालयों में गिना जाता रहा है लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते इसकी स्थित दयनीय बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में साथ लगती चार पंचायतों को जोड़ता है और शिक्षा का मुख्य केंद्र है। शिक्षकों की कमी के चलते 35 से 40 विद्यार्थी स्कूल छोड़कर भी जा चुके है। अभिभावकाें ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि इस समस्या का पांच दिनों में समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन अभिभावक स्कूल में ताला जड़ देंगे। इसकी जिम्मेवारी संबंधित विभाग और प्रशासन की रहेगी। उन्होंने बताया कि एसएमसी इस बारे में कई बार प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज चुकी है। विधायक तक को इस बारे अवगत करवा चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के पद खाली होने बारे ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। इसे लेकर शिक्षा विभाग को आगामी कदम उठाने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
--
Trending Videos