{"_id":"6a78b3a315ce94ade6052fd3","slug":"path-blocked-department-failed-to-avert-the-danger-chamba-news-c-88-1-cmb1003-192706-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राह रोकी, खतरा टालना भूल गया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राह रोकी, खतरा टालना भूल गया विभाग
Sun, 09 Aug 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर चौक के पास दरारें आने के दो सप्ताह बाद भी नहीं हुई सड़क की मरम्मत
रोक के बावजूद लोगों की आवाजाही जारी, बारिश होने पर हो सकती है बड़ी घटना
पंकज सलारिया
चंबा। भरमौर चौक के पास खतरा दिखा तो विभाग ने रास्ता रोक दिया लेकिन खतरा खत्म करने की जिम्मेदारी जैसे वहीं थम गई।
सड़क में दरारें आए करीब दो सप्ताह बीत चुके हैं और जर्जर फुटपाथ अब भी मरम्मत की बाट जोह रहा है। बैरिकेड्स के बावजूद लोग इसी हिस्से से गुजर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि हादसा होने से पहले मरम्मत होगी या फिर हादसे के बाद विभाग जागेगा।
हालात यह हैं कि खतरे के बावजूद लोग इसी रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। सवाल उठ रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहे। मौके पर पहुंचने पर फुटपाथ की बदहाली साफ नजर आती है। सड़क के हिस्से में दरारें आने के कारण यहां पैदल चलना सुरक्षित नहीं है। विभाग ने आवाजाही रोकने के लिए कदम तो उठाया है लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई काम होता नजर नहीं आ रहा। रास्ता बंद होने के बावजूद लोग अपनी जरूरत के चलते इसी हिस्से से निकल रहे हैं।
भरमौर चौक शहर के व्यस्त हिस्सों में शामिल है। यहां दिनभर वाहनों के साथ बड़ी संख्या में राहगीरों की आवाजाही रहती है। फुटपाथ असुरक्षित होने के कारण लोगों को सड़क के किनारे से गुजरना पड़ रहा है। इससे वाहनों की चपेट में आने के साथ ही जर्जर हिस्से से फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। विभाग ने खतरा देखकर आवाजाही रोक दी लेकिन केवल रास्ता बंद कर देना समस्या का समाधान नहीं है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई और कोई हादसा पेश आया तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण करवाकर जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
--
दो सप्ताह पहले सड़क का हिस्सा जर्जर हुआ है लेकिन अभी भी लोग जर्जर सड़क के हिस्से के साथ लगते फुटपाथ से आवाजाही कर रहे हैं। -
पंकज, राहगीर
--
मिंजर मेले के दौरान काफी संख्या में खस्ताहाल सड़क से लोग गुजरते रहे। हालांकि, यहां बैरिकेड्स लगाए गए हैं लेकिन इसे अनदेखा कर रहे हैं।
- मनोज कुमार
-- प्रशासन को इस हिस्से को बिना विलंब दुरूस्त करना चाहिए। यह हिस्सा काफी व्यस्त है। हादसा होने से पहले इस बारे प्रशासन और विभाग सुध ले।
- अरुण कुमार
--
लोग अभी भी इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क के खस्ताहाल हिस्से वाले फुटपाथ को पूरी तरह बंद करें ताकि कोई हादसा ना हो।
प्रेम
--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। जहां सड़क को खतरा है, वहां मिनी सचिवालय का कार्य रोक दिया है। जल्द ही यहां मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। साथ ही सुरक्षा प्रबंध ओर बेहतर किए जाएंगे।