फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rajnagar-Bhandar road remains incomplete even after 30 years.

Chamba News: 30 साल बाद भी अधूरी रही राजनगर-भंडार सड़क

Mon, 03 Aug 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Rajnagar-Bhandar road remains incomplete even after 30 years.
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर की नाबार्ड से बजट उपलब्ध करवाने की मांग
विज्ञापन

रूपणी पंचायत के लोग बोले- वन स्वीकृति, डीपीआर तैयार सिर्फ धनराशि का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। पंचायत रूपणी के ग्रामीणों ने जिला परिषद की पूर्व प्रत्याशी मंजरी शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा।
राजनगर-भंडार सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड योजना के तहत शीघ्र धनराशि जारी करने की मांग की है। मनोज कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 1996-97 में शुरू हुआ था। तीन दशक बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। सड़क अधूरी होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क के लिए आवश्यक वन स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर भी तैयार कर ली है। बावजूद इसके नाबार्ड से बजट स्वीकृत न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। यह रूपणी पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है। बरसात के मौसम में कच्चे और अधूरे मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर नाबार्ड से आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत एवं जारी करवाई जाए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed